AllHelpInHindi.Com में आप सभी का स्वागत है
जैसा कि आप सभी को पता है कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन 4.0 जारी है। जिसके बाद लोग अपने घरों में भी बंद हैं। हालांकि इस बार सरकार द्वारा लोगों को कुछ राहत भी दी है। जिसके बाद दुकान व बाजार धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। इस सबके बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों को लेकर तापमान में होने वाले बदलाव को लेकर चेतावनी भी जारी है। साथ ही लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। इसलिए गर्मी से बचने के लिए आप सभी को घर में ही रहने की अधिक आवश्यकता है इसलिए घर पर रहें सुरक्षित रहें
:
दरअसल, इन दिनों तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ गया। वहीं गुरुवार की बात करें तो नोएडा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के साथ यह मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए अम्फान तूफान का संकट उत्तर भारत तक नहीं पहुंच पाया। लेकिन इसके चलते उत्तर पश्चिमी हवाओं ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। जिसके चलते तापमान और चढ़ गया है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से लू ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले 3 दिनों तक शहर का पारा 4 डिग्री और बढ़ सकता है। जिससे भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।
इस दिन है बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 मई को अधिकतर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते हवा और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अगर ऐसा होता है, तो तापमान में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। वहीं 24 से 26 मई के बीच में मौसम पूरी तरह से खुश्क बना रहेगा। इस हफ्ते गर्मी काफी बढ़ने का अनुमान है।
अगर आपको ये लेख पसंद आया हैं तो इसे अपने दोस्तो के साथ साझा करना ना भूलें धन्यवाद।।।