यूपी और बिहार से हैं ये टॉप स्टार्स जो करते हैं बॉलीवुड पर राज

0
967

आज हम आपको बॉलीवुड की उन सितारों के बारें में बताएंगे जो उत्तर प्रदेश या बिहार से संबंध रखते हैं। ये हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आपने ये भी देखा है कि आजकल बॉलीवुड में भोजपुरी बोली कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल होने लगा है। मजेदार बात ये है कि कुछ टीवी सीरियल में भोजपुरी लुक और बोली पर ही बेस्ड है। इसके अलावा भोजपुरी गानों को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता हुआ साफ-साफ दिखाई दे रहा है। तो चलिए जानें उन सितारों को बारें में जो यूपी-बिहार से आए हैं और बॉलीवुड पर आज राज कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल के नाम से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्हें एक्टिंग पिता शत्रुघ्न सिन्हा से विरासत में मिली। सोनाक्षी को पटना शहर से इनता लगाव है कि वह हमेशा वहां जाती रहती हैं। खबरों की मानें तो पहली फिल्म “दबंग” से फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी पाने के बाद सोनाक्षी 2012 में पटना आईं थी। उसके बाद   वे अपने को स्टार अजय देवगन के साथ फिल्म “सन ऑफ सरदार” के प्रमोशन के लिए पटना आईं थी। उस समय हजारों लोग सोनाक्षी को देखने के लिए जुट गए थे। पटना एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक लोगों की भीड़ जुटी थी। इतने लोगों को बड़ी मुश्किल से संभाला गया था।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री है। जब वे पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दी फ़िल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में तब वे हिंदुस्तान के हर युवा का प्यार बन गयी। हर किसीकी वे क्रश बन चुकी है। लोगों उनके सादगीपूर्ण रूप और मुस्कुराहट पर अपना दिल हार बैठे है। लोगों को दिशा पाटनी ने अपने सुंदर लुक्स और अभिनय से आकर्षित किया। वे बहुत ही परिश्रम के बाद यह मुकाम हासिल कर पाई है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म ‘लोफर’ में नजर आई थीं। बॉलीवुड की नेशनल क्रश दिशा यूपी के बरेली से आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने से पहले वर्ष 2000 में, उन्होंने निर्देशक एटली बराड़ द्वारा निर्देशित पहली फिल्म “गुड नाइट प्रिंसेस” साइन की थी। साल 2003 में उन्होंने फिल्म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे, इसके बावजूद प्रियंका के काम की काफी तारीफ की गई। प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। आज प्रियंका बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद आज हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले शानदार कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन 19 मई 974 को उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट के एक छोटे से गाँव बुढ़ाना था। साल 1999 में शूल फिल्म में वेटर और सरफरोश में मुखबिर के रोल से बॉलीवुड में कदम रखने वाले नवाज़ुद्दीन आज हिंदी सिनेमा जगत का एक गौरव हैं। तलाश, गैंग्स ऑफ वासेपुर-1, 2 और कहानी जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस एक्टर ने संघर्षों का एक पहाड़ तोड़ा है। अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैज़ल खान के किरदार ने नवाज की ज़िंदगी को सुलझा दिया। आज के वक़्त में नवाज़ुद्दीन दुनिया के ‘हाईएस्ट पेड एक्टर’ की लिस्ट में शामिल हैं।

advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here